Wednesday, March 4, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

34वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान हाईवे पुलिस द्वारा वाहन चालकों को किया गया जागरूक

चंद्रपुर : 34वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के हिस्से के रूप में, राजमार्ग पुलिस केंद्र चंद्रपुर ने भद्रावती, कोंडा फाटा में राजमार्ग पुलिस द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया. इस मौके पर वाहन चालकों को रोककर मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई.

सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर वाहन चालकों को रोककर उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई. वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे नियमों के प्रति जागरूक किया गया.

इस अवसर पर सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र खेरकर, पुलिस उपनिरीक्षक विट्ठल मोरे, पुलिस उपनिरीक्षक उमाकांत गौरकर, पुलिस उपनिरीक्षक किरण पाटिल, काशीनय निगोर, विजेंद्र गद्दई, पुंदलकर, खोब्रागडे और समस्त कर्मचारी उपस्थित थे.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News