Thursday, April 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

भारतीय क्रिकेट हीरो शुभमन गिल ने भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर को दी अपनी आवाज!

कोलकाता : आगामी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ में लोगों की दिलचस्पी ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चरम सीमा पर है. सन 2021 में ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ की भारी सफलता के बाद, प्रशंसक स्पाइडर-मैन यूनिवर्स में वापसी के लिए एक्साइटेड हैं. यह मौका भारत के लिए और भी खास है क्योंकि हमारे अपने भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर इसके द्वारा बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं.

इस फिल्म के हिंदी और पंजाबी वर्जन में क्रिकेटर शुभमन गिल की आवाज होगी, जो पवित्र के किरदार को भारतीय दर्शकों के लिए और भी खास बना देगी. गिल अपने बल्लेबाजी कौशल के साथ क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं, और ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ में पवित्र प्रभाकर के रूप में वह अब पूरे भारत के क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. स्पाइडर-मैन को अपना चहेता सुपरहीरो बताने वाले शुभमन गिल ने स्पाइडर-मैन की दुनिया में बड़ी एंट्री ली है. वह किसी भी फिल्म के लिए अपनी आवाज देने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सनालिटी हैं, और वह भी हॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक के लिए. भारतीय स्पाइडर-मैन, पवित्र प्रभाकर को अपनी आवाज देने के बारे में बताते हुए, शुभमन कहते हैं, “मैं स्पाइडर-मैन को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, और वह निश्चय ही अधिक सबसे ज्यादा रिलेटेबल सुपरहीरो में से एक है. चूंकि इस फिल्म से स्क्रीन पर भारतीय स्पाइडर-मैन की शुरुआत हो रही है, हमारे अपने

भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर की, हिंदी और पंजाबी भाषाओं में आवाज़ बनना मेरे लिए एक शानदार अनुभव था. मैं पहले से ही खुद को सुपर ह्यूमन महसूस कर रहा हूं. मुझे इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.”

सोनी पिक्चर्स रिलीजिंग इंटरनेशनल (एसपीआरआई) इंडिया के जनरल मैनेजर और हेड शोनी पंजिकरण ने बताया, “2 जून वास्तव में देश भर के सभी स्पाइडर-मैन प्रशंसकों के लिए एक बड़ा मौक़ा होगा, और हमें यकीन है कि हर कोई इस पर वैसा ही प्यार बरसाएगा जैसा उन्होंने ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ पर बरसाया था. हम शुभमन गिल के साथ सहभागिता कर के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि वह न केवल एक यूथ आइकन हैं, बल्कि एक सच्चे हीरो भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमारे देश का इतनी अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व किया है, और अपने ऑन-ग्राउंड प्रदर्शन से लाखों प्रशंसकों को रोमांचित किया है.”

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 2 जून 2023 को केवल सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ रिलीज करते हुए एक और मील का पत्थर स्थापित करने जा रही है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News