Saturday, August 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

प्रयास सखी मंच और भाजपा महिला अघाड़ी ने गुड़ी पाड़वा पर्व उत्साह के साथ मनाया

घुग्घुस : प्रयास सखी मंच व भाजपा महिला अघाड़ी की ओर से गुड़ी पाड़वा के अवसर पर घुग्घुस में भव्य महिला दुपहिया रैली का आयोजन किया गया. महिलाओं की बाइक रैली ने शहर में धूम मचा दी.
दोपहिया रैली की शुरुआत प्रयास हॉल से भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले व थानेदार आसिफराजा शेख ने भगवा ध्वज लहराकर की. प्रयास हॉल से बहिरंबाबा नगर, रामनगर, अंबेडकर नगर, शास्त्रीनगर, इंदिरानगर, गांधीनगर, सुभाषनगर, अमराई वार्ड, श्रीराम वार्ड, गांधी चौक, पुराना बस स्टेशन, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक होते हुए रैली का समापन किया गया.
महिलाओं ने बड़ी संख्या में मराठा वेशभूषा पहनकर और सिर पर भगवा रंग का फेटा पहनकर रैली में भाग लिया.
प्रयास हॉल में गुड़ी पाड़वा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. भाजपा महामंत्री नामदेव डाहुले, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बोढे, पूर्व सभापती नितु चौधरी, पूर्व सरपंच संतोष नुने, पूर्व ग्राम.पं. सदस्य सिनू इसराप, भाजपा के विनोद चौधरी, संजय भोंगले, हेमराज बोमले, आशीष गड्डे, दिनेश बांगड़े, प्रवीण सोदारी, मुस्तफा शेख, अमीना बेगम, रवि चूने, हेमंत पजारे, रज्जाक शेख, धनराज पारखी उपस्थित थे.
इस अवसर पर बालिकाओं के लिए नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News