महाराष्ट्र : मीडिया खबर के अनुसार, नागपुर में NIA की टीम ने सतरंजीपुरा में रहें वाले 2 व्यक्ति के घर पर अपने एक सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार इनकी पाकिस्तान के युवक के साथ चैटिंग हुई है. आज सुबह करीब 4:00 बजे ही NIA की टीम ने सतरंजीपुरा पहुंचकर यह जरुरी कार्रवाई की. दरअसल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को आतंकवाद से जुड़े मामले में एक्शन लिया. एजेंसी ने नागपुर में 3 जगहों पर छापा मारा है. कार्रवाई अभी जारी है. फिलहाल टीम इन दोनों को नोटिस जारी कर वापस चली गई है.




