नागपुर: एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट के जज पीवाई लाडेकर ने छिंदवाड़ा के 2 गांजा तस्करों को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है, जिन्हें क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस सेल ने पकड़ा था. एनडीपीएस सेल को 7 जून 2021 को सूचना मिली कि छिंदवाड़ा से 2 गांजा तस्कर शहर के एक गांजा कारोबारी से सामान खरीद कर वापस जा रहे हैं. छिंदवाड़ा के झिलपुरा निवासी सोहेल खान शमीम खान (22) व सुनील बसंत मालवीय (31) को पकड़ा गया. कार की तलाशी लेने पर उसके पास से 3 किलो 390 ग्राम गांजा बरामद हुआ. दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था. अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20 साल कठोर कारावास और 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं देने पर दोनों को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.




