कोलकाता : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पंचायत चुनाव हिंसा के दौरान घायल हुए पीड़ितों और मृतकों के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की. हमारी तीन मांगें हैं- पहला पीड़ितों को मुआवजा देना, दूसरा घायलों को पूरा इलाज मुहैया कराना और तीसरा इलाज के साथ आर्थिक सहायता देना. हमने यह मुद्दा भी उठाया कि पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की पूरी आशंका थी, राज्य सरकार पहले से तैयार क्यों नहीं थी. हिंसा क्यों हुई? इतने लोग मारे गए, इसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए.




