दुर्ग : पुरानी भिलाई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 7.85 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी संतोष दुलानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से कुल 740.33 ग्राम चांदी और 326.986 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, चोरी की शिकायत मिलते ही विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके ठिकाने से चोरी गए सभी कीमती जेवरात बरामद कर लिए हैं।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने मामले की त्वरित कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना की है और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, इस खुलासे से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है।




