नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों को समय से पहले आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई ऐसे स्थान हैं, जहां बारिश के दौरान पानी भर जाता है, जिनमें मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे का इलाका भी शामिल है.
मंत्री ने बताया कि जलभराव की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसे देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि बारिश से पहले ही इन इलाकों में पंप लगाने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बारिश के दौरान दिल्ली में जलभराव की समस्या न हो.
प्रशासन की ओर से जलभराव को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर भी जल्द ही विस्तृत योजना जारी की जा सकती है.




