Thursday, July 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

तंबाकू नियंत्रण के लिए विशेष उड़न दस्ते की स्थापना

तत्काल अभियान शुरू करने के निर्देश

चंद्रपुर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला परिषद सभागृह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक जॉन्सन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस दौरान जिला सर्जन डॉ.महादेव चिंचोले, अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविष्कार खंडाले, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी राजेश चिंचोले, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डॉ.श्वेता सावलीकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक में तंबाकू प्रतिबंधक उपायों की समीक्षा की गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि वर्ष 2024-25 में कुल 8,678 नागरिकों को स्वास्थ्य संस्थानों के तंबाकू मुक्ति केंद्रों में परामर्श दिया गया. जिले के हर ग्रामीण अस्पताल, उप-जिला अस्पताल और जिला अस्पताल में तंबाकू मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनका नागरिकों को अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई.

सख्त कार्रवाई के निर्देश

तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाने और नागरिकों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने पर जोर दिया गया. मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक जॉन्सन ने निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेज परिसरों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और इस नियम के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाए. कोटपा अधिनियम की धारा 6(बी) का उल्लंघन करने वाले सभी पानठेलों को तत्काल जब्त करने और स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग एवं खाद्य एवं औषधि विभाग के संयुक्त सहयोग से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.

गैरकानूनी पानठेलों पर कार्रवाई

अवैध रूप से संचालित पानठेलों पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए गए. बीते वर्ष चंद्रपुर शहर में 30 मौखिक कैंसर के मामले सामने आए हैं, जिनमें 30 वर्ष से अधिक और कम उम्र के मरीज शामिल हैं. नागरिकों को इस जानलेवा बीमारी से सतर्क करने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता संबंधी बैनर लगाने के निर्देश दिए गए. युवाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों से अधिक सहयोग करने की अपील की गई.

वर्ष 2024-25 में लाखों का दंड वसूला

सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 की विभिन्न धाराओं के तहत स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2024-25 में 697 नागरिकों से 69,977 रुपये का जुर्माना वसूला. पुलिस विभाग ने 617 मामलों में 1,24,000 रुपये का दंड वसूला, जबकि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 6 मामलों में 330.275 किलो तंबाकू उत्पादों का 4,81,110 रुपये मूल्य का भंडार जब्त किया.

इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वर्ष 232 स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News