भारत : इंडिया और ‘भारत’ के सबसे बड़े स्वदेशी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और बहुभाषी कहानीकार, ZEE5, ने फिल्म “Mrs.” की अभूतपूर्व सफलता का जश्न मनाया. यह फिल्म 150 मिलियन से अधिक स्ट्रीमिंग मिनट्स के साथ ZEE5 के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड साबित हुई है. बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के शानदार अभिनय से सजी यह फिल्म अपनी दमदार कहानी के चलते पूरे भारत में दर्शकों के दिलों को छू रही है. यही कारण है कि यह फिल्म न केवल ZEE5 पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप हासिल कर रही है, बल्कि Google पर सबसे अधिक खोजी जाने वाली फिल्म बन गई है, जिसे गूगल पर उपयोगकर्ताओं ने 4.6/5 की शानदार रेटिंग दी है. इसके अलावा, IMDb पर भी इस फिल्म को 7.3 की प्रभावशाली रेटिंग मिली है, जो दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को दर्शाता है.
दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ, “Mrs.” ZEE5 की सबसे प्रिय फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिससे यह साबित होता है कि मंच उच्च गुणवत्ता वाली, आकर्षक और विविधतापूर्ण कहानियों को प्रस्तुत करने के प्रति प्रतिबद्ध है. यह फिल्म न केवल ZEE5 पर अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड दर्ज करने में सफल रही है, बल्कि अपने विशाल दर्शक समूह के अलावा, फिल्म इंडस्ट्री में भी जबरदस्त सराहना बटोर रही है. फिल्म की अनूठी कहानी और दमदार प्रस्तुतिकरण की प्रशंसा गजराज राव, प्रसिद्ध फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवाने, वसन बाला, सोनम नायर, सुमित पुरोहित, और लोकप्रिय कलाकारों अली फ़ज़ल, वामीका गब्बी, राधिका मदान, पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर, साकिब सलीम, तिलोत्तमा शोम, अक्षय ओबेरॉय, अमोल पाराशर समेत कई दिग्गजों ने की है. “Mrs.” जैसी साहसिक और महिला-केंद्रित कहानियों को प्रोत्साहित करके, ZEE5 प्रभावशाली सिनेमा के लिए एक सशक्त मंच तैयार कर रहा है, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छूने के साथ-साथ सार्थक सामाजिक बदलाव की दिशा में संवाद को प्रज्वलित करता है. बावेजा स्टूडियोज के सहयोग से जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के लिए हिंदी में देखने के लिए उपलब्ध है.
ZEE5 के SVOD इंडिया और ग्लोबल मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट, श्रेष्ठ गुप्ता ने कहा, “फिल्म Mrs. को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया इस बात को फिर से साबित करती है कि ZEE5 उन कहानियों को प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो सार्थक बदलाव लाने की क्षमता रखती हैं.” उन्होंने आगे कहा, “हमारे ZEE5GameChangers कैंपेन के तहत, यह फिल्म पारंपरिक रूढ़ियों को चुनौती देती है और एक नया, सशक्त दृष्टिकोण पेश करती है. इसकी शानदार व्यूअरशिप दर्शाती है कि दर्शकों के बीच बदलाव लाने वाली कहानियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. हम भविष्य में भी ऐसी प्रभावशाली कहानियों को लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
फिल्म की निर्देशक आरती कादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “Mrs. पर काम करना एक अविस्मरणीय यात्रा रही है, और जिस तरह से दर्शकों ने इस फिल्म को सराहा है, उससे मैं अभिभूत हूं.” ZEE5 इस कहानी को जीवंत करने और इसे दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक बेहतरीन सहयोगी और सही मंच साबित हुआ है. सान्या ने मुख्य किरदार को जिस ताकत और संवेदनशीलता के साथ निभाया है, उसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है, खासतौर पर युवा लड़कियां और महिलाएं इस किरदार से गहराई से जुड़ाव महसूस कर रही हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने निर्माता हरमन बावेजा, बावेजा स्टूडियो और जियो स्टूडियो की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और इस कहानी को कहने में मेरा मार्गदर्शन किया.” दुनिया भर के दर्शकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और Mrs के साथ दर्शकों का गहरा व्यक्तिगत जुड़ाव, दृष्टिकोणों को चुनौती देने वाली मजबूत कहानियों की शक्ति का प्रमाण है”फिल्म की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने कहा, “यह देखकर बेहद भावुक और उत्साहित महसूस हो रहा है कि दर्शकों ने Mrs. को इतने प्यार से अपनाया है.” यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, और इसे पूरे देश में लोगों पर प्रभाव डालते हुए देखना वास्तव में संतोषजनक है. Mrs. सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक मजबूत विचार है.”
Mrs. के साथ, ZEE5 अपनी पहचान एक ऐसे प्रमुख मंच के रूप में और मजबूत कर रहा है, जो दमदार कहानियों को प्रस्तुत करता है और विभिन्न दर्शक समूहों से गहरा जुड़ाव स्थापित करता है. इस फिल्म की सफलता ZEE5 की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, जो मनोरंजन और विचारोत्तेजक कहानी कहने के बेहतरीन संतुलन के साथ प्रीमियम कंटेंट दर्शकों तक पहुंचाने पर केंद्रित है.




