नागपुर : रेशीमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का 19वां त्रैवार्षिक अधिवेशन 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है. यह संघ भारतीय मजदूर संघ (BMS) के औद्योगिक इकाइयों में से एक है.
कोयला मंत्री करेंगे उद्घाटन
केंद्र सरकार के कोयला और खदान मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम इस अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे. समापन सत्र में भारतीय मजदूर संघ के उप महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडे और कोयला उद्योग प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
800 प्रतिनिधि होंगे शामिल
इस अधिवेशन में देशभर से भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कोयला उद्योग के पंजीकृत मजदूर संघों के लगभग 800 अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे.
नए नेतृत्व का होगा चयन
अधिवेशन के दौरान अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव भी होंगे, जिसमें संगठन का नया नेतृत्व चुना जाएगा.




