चंद्रपुर : कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन के संचालन हेतु जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर मार्ग पर चलने वाली गाड़ी संख्या 51707/51708 को 10 और 11 फरवरी 2025 को रद्द कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा योजना बनाते समय इस परिवर्तन का ध्यान रखें। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया गया है.




