घुग्घुस (चंद्रपुर): नकोडा गांव में अवैध रूप से भंगार की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे गांव में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. खासकर, युवा वर्ग जल्दी पैसे कमाने के लालच में इस अवैध व्यवसाय की ओर आकर्षित हो रहा है, जिससे उनके परिवारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके अलावा, स्थानीय नागरिकों को भी इस समस्या के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
ग्राम पंचायत कार्यालय, नकोडा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्टेशन में ज्ञापन दिया और पूर्व ग्राणमंचायत उपसरपंच मोहम्मद हनीफ ने भी ज्ञापन पुलिस को सौंपा और प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध भंगार की दुकानों को जल्द से जल्द बंद कराया जाए. संबंधित प्रशासन से निवेदन है कि इस पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें.




