चंद्रपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत चंद्रपुर शहर में विभिन्न श्रेणी के सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, स्कूलों, मार्केट कमेटी, होटलों का निरीक्षण चंद्रपुर नगर निगम द्वारा किया गया और मापदंड के अनुसार गुणांक संख्या दी गई. सरकारी कार्यालय में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय, अस्पतालों में मानवतकर अस्पताल, स्कूलों में चांदा पब्लिक स्कूल, बाजार संगठन में गंजवर्ड बाजार, आवास/मोहल्ला में शास्त्री नगर परिसर और होटलों में सिद्धार्थ प्रीमियर शीर्ष प्रतिष्ठान हैं.
स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने और इसमें नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल नगर निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता निरीक्षण किया जाता है. शासन द्वारा स्वच्छता के लिए निर्धारित मापदण्डों के अनुसार जनवरी माह में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं, चिकित्सालयों, विद्यालयों, नगर निगम की टीम द्वारा संस्थाओं, होटलों का स्वच्छता निरीक्षण किया गया.




