मुंबई : राज्यपाल रमेश बैस ने महाराष्ट्र दिवस पर दुनिया भर के मराठी लोगों को बधाई दी और अखंड महाराष्ट्र के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी. श्रमिकों और मजदूरों के पसीने से बने महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं
दीं.




