चंद्रपुर : चंद्रपुर जिले में 25 अप्रैल तक हुई बेमौसम बारिश से 312.51 हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है और बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है और दो व्यक्ति घायल हो गए हैं. साथ ही 65 मवेशियों की जान चली गई है और पांच मवेशी घायल हो गए हैं. आंधी, ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश से जिले के 312 मकानों व झोपड़ियों को आंशिक क्षति पहुंची है.
कलेक्टर विनय गौड़ा ने इस प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान के लिए प्रभावित व्यक्तियों और किसानों की मदद की. रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ने बताया है कि उन्होंने जिले के सभी तहसीलदारों को तलथन के माध्यम से तत्काल पंचनामा बनाकर आवश्यक धनराशि की मांग करने का निर्देश दिया है.




