Monday, October 5, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

मुंबई में ठाकरे बंधुओं का संयुक्त मोर्चा, मेट्रो सिनेमा से BMC मुख्यालय तक मार्च

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को मुंबई में एक संयुक्त विरोध मार्च का नेतृत्व करते नजर आए। मेट्रो सिनेमा के पास दोनों दलों के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे, जिसके बाद मार्च बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय की ओर रवाना हुआ।

यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित किया गया है। प्रदर्शनकारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के पद से हटने/इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन को ‘विराट गर्जना मोर्चा’ नाम दिया गया है। मार्च में कांग्रेस और शरद पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

राज और उद्धव ठाकरे का लंबे समय बाद इस तरह एक साथ सार्वजनिक रूप से मोर्चे का नेतृत्व करना महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News