गड़चिरोली : पो.स्टे गड़चिरोली एवं स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में नकली चलनी नोट तैयार करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली नोट बनाने में उपयोग होने वाला हाईटेक कलर प्रिंटर, बॉण्ड पेपर, कटर तथा अन्य सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कुल ₹39,700 कीमत का मुद्देमाल बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक में जमा हुई नकली नोटों के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और तत्पर जांच कार्रवाई के आधार पर पुलिस को इस रैकेट तक पहुंचने में सफलता मिली।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आधुनिक उपकरणों की मदद से नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में चलाने की कोशिश कर रहे थे। समय रहते कार्रवाई होने से बड़े स्तर पर आर्थिक धोखाधड़ी टल गई।
गड़चिरोली पुलिस की इस कार्रवाई की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यवहार, नकली नोट अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।




