Tuesday, May 26, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में 1992 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का भव्य ‘स्नेह मिलन समारोह’ उत्साह और भावनाओं के साथ संपन्न

गुरुजनों के सम्मान में भावुक हुए पूर्व छात्र, पुरानी यादों से गूंजा समारोह

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर : स्थानीय विद्या टॉकीज के समीप स्थित ‘स्नेहप्रभा मंगल कार्यालय’ में वर्ष 1992 बैच के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा अपने प्रिय गुरुजनों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक ‘स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। रविवार, 17 मई 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित इस समारोह में वर्षों बाद एकत्र हुए विद्यार्थियों ने अपने छात्र जीवन की यादों को फिर से जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो भी सफलता उन्हें जीवन में प्राप्त हुई है, उसका श्रेय उनके गुरुजनों द्वारा दिए गए ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन को जाता है। अपने पुराने शिक्षकों को सामने देखकर कई पूर्व छात्र भावुक हो उठे और वातावरण आत्मीयता से भर गया।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी आदरणीय शिक्षकगणों का शाल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि “शिक्षकों से मिली सीख और अनुशासन ही आज हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।”

अपने शिष्यों का प्रेम और सम्मान देखकर शिक्षकगण भी भावुक हो गए। उन्होंने अपने मनोगत में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि इतने वर्षों बाद भी विद्यार्थियों द्वारा याद किया जाना उनके लिए गर्व और संतोष की बात है।

औपचारिक कार्यक्रम के बाद सभी पूर्व विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों के साथ स्कूल जीवन की पुरानी यादों, शरारतों और अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। वर्षों बाद मिले मित्रों ने एक-दूसरे के सुख-दुःख की जानकारी लेते हुए पुराने दिनों को फिर से जीने का अनुभव किया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए 1992 बैच के सभी सदस्यों ने विशेष मेहनत की। पारिवारिक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुए इस स्नेह मिलन समारोह की चर्चा वर्तमान में पूरे घुग्घुस क्षेत्र में सराहना के साथ की जा रही है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News