घुग्घुस, चंद्रपुर : बढ़ती गर्मी और तेज धूप से नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए युवासेना घुग्घुस शहर अध्यक्ष इंजि. चेतन देवराव बोबडे ने नगरपरिषद प्रशासन को पत्र सौंपकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक स्थित सिग्नल परिसर में शेड नेट / सूर्य से बचाने की मांग की है।
दिनांक 19 मई 2026 को दिए गए इस पत्र में कहा गया है कि शहर के मुख्य चौक पर नागरिकों को सिग्नल खुलने तक 40 से 45 डिग्री तापमान में खड़ा रहना पड़ता है। ऐसे में तेज धूप और गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पत्र में विशेष रूप से चौक के तीनों प्रमुख मार्ग — चंद्रपुर मार्ग, घुग्घुस मार्ग तथा वणी/तडाली मार्ग — पर शेड नेट लगाने की मांग की गई है, ताकि नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाव हो।
युवासेना की ओर से नगरपरिषद प्रशासन से इस मांग पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की गई है।




