Thursday, April 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में ‘एप्रिल फूल’ आंदोलन: नगर परिषद पर भाजपा का तीखा हमला, जनता को गुमराह करने का आरोप

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर : नगर परिषद कार्यालय में बुधवार, 29 अप्रैल को मंथली मीटिंग से पहले भाजपा नगरसेवकों ने अनोखे अंदाज में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 1:30 बजे कार्यालय परिसर में ‘एप्रिल फूल’ आंदोलन कर सत्ताधारी पक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले चार महीनों में नगर परिषद द्वारा एक भी ठोस विकास कार्य नहीं किया गया, जिससे शहरवासियों को लगातार “एप्रिल फूल” बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मुख्याधिकारी कार्यालय में ‘एप्रिल फूल बनाया’ गीत बजाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया गया और मुख्याधिकारी को निवेदन सौंपकर नाराजगी व्यक्त की गई।

भाजपा नगरसेवकों ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण 6 करोड़ रुपये का विकास निधि शासन को वापस चला गया। शहर में न तो आरो मशीनें शुरू हैं, न नए मजदूरों की भर्ती हुई है। पथदिवे बंद पड़े हैं, हैंडपंपों की मरम्मत नहीं की गई, सफाई व्यवस्था बदहाल है और मासिक सभाएं भी समय पर नहीं ली जा रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस आंदोलन में भाजपा की गटनेता मीना मोरपाका, नगरसेवक विवेक बोढे, स्वीकृत नगरसेवक निरीक्षण तांड्रा, नगरसेविका वैशाली ढवस, नगरसेविका चैताली सातपुते सहित अमोल थेरे, गणेश कुटेमाटे, बबलू सातपुते, राजेश मोरपाक, सुरेंद्र जोगी, अनिल नित, धनराज पारखी, प्रणय काटवले, नितीन काले, सचिन नांदे, तुलसीदास ढवस, हेमंत पाझारे, उमेश दडमल, पांडुरंग थेरे, मुस्तफा शेख, अण्णा कदम, बंटी आगदारी, अजय लेंडे, कोमल ठाकरे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News