Sunday, April 12, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

किडनी केयर सोसाइटी ने नेफ्रोकेयर इंडिया के साथ मिलकर “वर्ल्ड किडनी डे 2026” पर किडनी हेल्थ के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए साइंटिफिक सिंपोजियम का किया सफल आयोजन

कोलकाता : किडनी केयर सोसाइटी ने नेफ्रोकेयर इंडिया, जो देश की सुप्रसिद्ध किडनी केयर इंस्टीट्यूशन में से एक है, इसके साथ मिलकर वर्ल्ड किडनी डे 2026 के मौके पर साइंटिफिक सिंपोजियम पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इसका मूल मकसद किडनी हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाना और क्रोनिक किडनी डिजीज से बचाव करना था। यह कार्यक्रम गुरुवार को कोलकाता के द स्टैडल होटल में किया गया।

यह कार्यक्रम ग्लोबल वर्ल्ड किडनी डे थीम “किडनी हेल्थ फॉर ऑल – केयरिंग फॉर पीपल, प्रोटेक्टिंग द प्लैनेट” के साथ था। सिंपोजियम का मकसद आम लोगों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स दोनों को किडनी की बीमारियों की जल्दी पहचान, रोकथाम और होलिस्टिक मैनेजमेंट के बारे में जानकारी देना था। इस इवेंट में जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट और हेल्थकेयर एक्सपर्ट्स एक साथ एक मंच पर आए। जिन्होंने किडनी हेल्थ के ज़रूरी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जिसमें क्रिएटिनिन लेवल को मैनेज करना, डायलिसिस के बारे में विस्तृत जानकारी देना, सीकेडी केयर को फिर से तय करना और किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव शामिल था।

प्रोग्राम की शुरुआत एक इनॉगरेशन सेरेमनी और लैंप लाइटिंग से हुई, जिसके बाद जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रतीम सेनगुप्ता ने उद्घाटन वक्तव्य दिया। सेशन में चीफ गेस्ट प्रो. दिलीप बैद्य भी शामिल हुए, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपनी अनुभवों को साझा किया।

शुरुआती सेशन में जाने-माने स्पेशलिस्ट डॉ. प्रतीम सेनगुप्ता, डॉ. तथागत मुखर्जी, डॉ. सौरव साधुखान, डॉ. प्रभाव बंसाली और मिस्टर सुभब्रत भट्टाचार्जी ने आपस में बातचीत कर विभिन्न पहलुओं पर अपने अनुभवों को लोगों के समक्ष साझा किया।

इस मौके पर संवाददाताओं से बात करते हुए नेफ्रोकेयर के फाउंडर और डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रतीम सेनगुप्ता ने कहा, “किडनी हेल्थ के बारे में अवेयरनेस बढ़ाना मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि किडनी की बीमारी को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है। जल्दी डायग्नोसिस और प्रिवेंटिव केयर से क्रोनिक किडनी डिजीज का बोझ काफी कम हो सकता है। सीरम क्रिएटिनिन, ब्लड यूरिया नाइट्रोजन और ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट जैसे रेगुलर किडनी फंक्शन टेस्ट किडनी की समस्याओं का जल्दी पता लगाने और समय पर इलाज करने में मदद कर सकते हैं।

नेफ्रोकेयर एक कॉम्प्रिहेंसिव और मरीज फ्रेंडली किडनी केयर इंस्टीट्यूट है। नेफ्रोकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सबसे जाने-माने हेल्थ केयर संस्थानों में से एक है, जो किडनी की बीमारी से सबसे ज़्यादा पीड़ित मरीज़ों की देखभाल पर ध्यान देता है। इसे दिसंबर 2021 में शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रतीम सेनगुप्ता ने शुरू किया था। नेफ्रोकेयर में हम मरीज़ों का इलाज एक अनोखे तरीके से किया जाता हैं। हमारा मकसद है कि हम कम कीमत पर मीजों को पूरी और घरेलू देखभाल दें सकें। यहां सभी डायग्नोसिस और इलाज के फैसले पैथोलॉजी और लैबोरेटरी रिपोर्टिंग पर आधारित होते हैं। हमारी लैबोरेटरी जांच हमें हमारी फिजिकल बीमारियों के बारे में जानकारी देती है।

नेफ्रोकेयर इंडिया में हम बीमारी के इन सभी पहलुओं का साइंटिफिक तरीके से एनालिसिस करते हैं और मरीज़ को पूरी मेडिकल केयर देते हैं। जो भी नेफ्रोकेयर इंडिया आता है, हमारी पॉलिसी है कि सभी डॉक्टर और केयरगिवर के साथ पूरे अस्पताल के स्टाफ मरीजों को उनके परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। हम यहां इलाज करवाने आने वाले हर मरीज को ठीक उसी तरह से प्यार देकर देखभाल करने के साथ उनकी बेहतर शेहत के लिए वह सब कुछ करते हैं, जो प्यार व देखभाल उन्हें उनके घरवालों से मिलता हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News