Friday, May 8, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भाजपा युवा नेता राजेश मोरपाका का हमला, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस, चंद्रपुर : शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर घुग्घुस नगर परिषद प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। भाजपा के युवा नेता राजेश मोरपाका ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर तीखी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण शहर में कई समस्याएं लंबे समय से जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

राजेश मोरपाका ने कहा कि घुग्घुस शहर में बिजली व्यवस्था, पानी की आपूर्ति, कचरा प्रबंधन, तालाबों की स्थिति, सफाई व्यवस्था और मजदूरों से जुड़े मुद्दे जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर नगर परिषद पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। नागरिकों को रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है। वहीं पानी की अनियमित आपूर्ति से नागरिक परेशान हैं। इसके अलावा जगह-जगह कचरे के ढेर और गंदगी के कारण स्वच्छता व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।

मोरपाका ने यह भी कहा कि शहर के तालाबों की देखरेख और सफाई की ओर भी प्रशासन का ध्यान नहीं है, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े खतरे बढ़ रहे हैं। नगर परिषद में कार्यरत लेबर और सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था भी अव्यवस्थित दिखाई दे रही है, जिसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।

उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि शहर की इन बुनियादी समस्याओं पर तुरंत ध्यान दिया जाए और ठोस कार्यवाही की जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राजेश मोरपाका ने चेतावनी दी कि यदि नगर परिषद प्रशासन जल्द ही इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाता है, तो भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News