Wednesday, April 22, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

भुवनेश्वर में क्रूड बम बनाते समय धमाका, चार लोग घायल; पुलिस जांच जारी

भुवनेश्वर (ओडिशा): सुंदरपाड़ा क्षेत्र में क्रूड बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट की घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी जगमोहन मीणा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि शाहनवाज मलिक, उसकी मां, उसकी मंगेतर और उसका एक दोस्त मिलकर क्रूड बम तैयार कर रहे थे।

डीसीपी के अनुसार, शाहनवाज मलिक के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह विस्फोट उन्हीं के घर की छत पर बम बनाते समय हुआ। आशंका है कि किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने या किसी पुरानी दुश्मनी के चलते ये लोग बम तैयार कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

इस हादसे में शाहनवाज मलिक, उसकी मां, उसकी मंगेतर और उसका दोस्त सहित कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के स्वस्थ होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News