Saturday, May 2, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

वणी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

वणी (यवतमाल) : 31 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर वणी क्षेत्र में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन बैकवर्ड क्लास (OBC) कोल एम्प्लॉयीस वेलफेयर असोसिएशन, वणी क्षेत्र – वणी नॉर्थ क्षेत्र द्वारा श्री हनुमान मंदिर, भाल्लर (वेलडा), वणी में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हेडगेवार रक्त केंद्र, नागपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में कामगारों, सदस्यों और समाजसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 171 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता संजीवा रेड्डी (क्षेत्रीय महाप्रबंधक, वणी नॉर्थ क्षेत्र) थे। प्रमुख अतिथियों में आर.के. सिंह (क्षेत्रीय कर्मिक प्रबंधक), किरण देरकर और सुदामा यादव (अध्यक्ष, OBC वेलफेयर असोसिएशन, वेकोली) शामिल थे। इस अवसर पर श्री यादव ने अपने प्रेरणादायक मार्गदर्शक भाषण में संगठन की एकता और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

संगठन के महामंत्री राकेश कडू (OBC वेलफेयर असोसिएशन, वेकोली) ने संगठन के कार्य, उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश फरकाडे (अध्यक्ष, उमरेड क्षेत्र), नरेन्द्र डुके (महासचिव, उमरेड क्षेत्र), प्रमोद वैद्य (कार्यकारी अध्यक्ष, उमरेड क्षेत्र), नरेन्द्र वाघमारे (सचिव, उमरेड उपक्षेत्र), परमेश्वर नांदुरकर (अध्यक्ष, नागपुर क्षेत्र) और चेतन शेलोकर (अध्यक्ष, मुख्यालय नागपुर) उपस्थित रहे।

आयोजन की सफलता में संकेत अरुण खोकले (क्षेत्रीय अध्यक्ष, वणी क्षेत्र) और जीवन पुंडलिक मत्ते (सहसचिव, वणी क्षेत्र) के नेतृत्व में राकेश उपरे, आकाश पिदूरकर, संजय खाडे (सूत्र संचालक), मुक्तानंद भोंगळे, ऍड. प्रदीप क्षीरसागर, अजिंक्य मत्ते, शंकर देरकर, विलास खिरातार सहित असोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में कार्याध्यक्ष संकेत अरुण खोकले ने सभी मान्यवरों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News