छत्तीसगढ़ : दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.88 क्विंटल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत बाजार में लगभग 1.53 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में गांजे की तस्करी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि बरामद गांजे की सप्लाई किन राज्यों में की जानी थी।





