शेखपुरा – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने सभी का दिल जीत लिया। घाटकुसुंभा मिडिल स्कूल परिसर में चारों ओर बाढ़ का पानी भरा होने के बावजूद, विद्यालय के शिक्षकों ने जज़्बे और हिम्मत की मिसाल पेश की।
कमर तक पानी में खड़े होकर शिक्षकों ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाकर आज़ादी के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षकों के इस साहसिक कदम की सराहना की।
शिक्षकों ने कहा कि बाढ़ की मार देशभक्ति की भावना को कभी कमजोर नहीं कर सकती। हर हाल में तिरंगा फहराना और देश के प्रति सम्मान प्रकट करना उनका कर्तव्य है।





