घुग्घुस : शिवसेना (शिंदे गट) शहर प्रमुख महेश डोंगे का पक्ष प्रवेश आह्वान
(प्रणयकुमार बंडी)
चंद्रपुर जिले के घुग्घुस शहर प्रमुख महेश डोंगे ने शिवसेना (शिंदे गट) में पक्ष प्रवेश का आह्वान किया है। उन्होंने यह आह्वान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए और उनके कार्यों की सराहना करते हुए किया।
महेश डोंगे ने कहा कि शिंदे साहब ने हमेशा जनता के हित में कार्य किए हैं। लाडलीबहिन जैसी योजनाएं जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए कई सराहनीय कदम उठाए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि “पक्ष मजबूत होगा तो सरकार मजबूत होगी, और सरकार मजबूत होगी तो जनता के हित में कार्य भी मजबूत होंगे। जिसका लाभ सीधे-सीधे आम नागरिकों तक पहुँचेगा।”
महेश डोंगे ने उन लोगों को भी नसीहत दी जो केवल चुनावी टिकट की आशा में पार्टी में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से दूर रहना चाहिए, क्योंकि शिवसेना (शिंदे गट) का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है, न कि केवल सत्ता की लालसा। टिकट किसे मिलना है और किसे नहीं, यह फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।
अंत में डोंगे ने कहा कि आधुनिक भारत की ओर कदम बढ़ाने के लिए शिवसेना (शिंदे गट) में पक्ष प्रवेश एक महत्वपूर्ण और सुनहरा अवसर है।





