मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक मरीज की तबियत में सुधार होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उसे कोमा में बताया और कई दिनों तक ICU में भर्ती रखकर मोटी रकम वसूलता रहा। इस दौरान मरीज को लगातार ऑक्सीजन पाईप लगाकर रखा गया।
लेकिन जैसे ही मरीज को मौका मिला, वह नाक में ऑक्सीजन की पाईप लगाए ही ICU से बाहर निकल आया और अस्पताल की कथित करतूत का खुलासा किया। मरीज का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों का कहना है कि यह अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और लालच का बड़ा मामला है, जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।





