Saturday, April 18, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

जांजगीर-चांपा पुलिस का ऑपरेशन ‘प्रहार’ : 1.62 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले की पुलिस ने साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत 1.62 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ठगों ने धोखाधड़ी कर रकम हासिल करने के लिए 100 से अधिक फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का उपयोग किया। इन खातों के माध्यम से ठगी की राशि विभिन्न चैनलों में ट्रांसफर की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों की विस्तृत छानबीन की और इसमें शामिल आरोपियों तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों का यह नेटवर्क राज्यों और जिलों की सीमाओं से परे फैला हुआ है। आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

जांजगीर-चांपा पुलिस जिले में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन ‘प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसके तहत न सिर्फ ठगों पर बल्कि उनके लिए बैंक खातों की सुविधा उपलब्ध कराने वाले म्यूल अकाउंट धारकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाते का उपयोग करने की अनुमति न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News