हिमाचल प्रदेश : कांगड़ा जिले में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप रिक्टर स्केल पर 3.9 की तीव्रता का था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप रात 21:28:36 बजे (IST) आया। इसका केंद्र कांगड़ा में अक्षांश 32.23° उत्तर और देशांतर 76.38° पूर्व पर स्थित था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई।
फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि झटके महसूस होने पर लोगों में हल्की दहशत देखी गई और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप प्रवण क्षेत्र होने के कारण हिमाचल प्रदेश में समय-समय पर हल्के से मध्यम झटके आते रहते हैं।





