उधमपुर (जम्मू-कश्मीर), 18 जुलाई 2025: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के बट्टल बल्लियां इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक कार को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए।
सीआरपीएफ की 137 बटालियन के कर्मी करतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में कुल 8 श्रद्धालु सवार थे, जो अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। घटना की जांच जारी है।





