Monday, June 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

चंद्रपूर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में भाजपा की एकछत्र सत्ता, रविंद्र शिंदे अध्यक्ष व संजय डोंगरे उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

चंद्रपूर – चंद्रपूर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र शिंदे तथा उपाध्यक्ष पद पर संजय डोंगरे की आज दिनांक 22 जुलाई को निर्विरोध रूप से नियुक्ति की गई। इस अवसर पर बैंक प्रांगण में भव्य सत्कार व पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा द्वारा इस सहकारी बैंक पर एकछत्र सत्ता लाने का श्रेय मंच पर उपस्थित भाजपा के प्रमुख नेताओं को दिया गया, जिनमें प्रमुख रूप से चिमूर के बंटी भांगडिया, चंद्रपूर के लोकप्रिय विधायक किशोर जोरगेवार, वरोरा-भद्रावती के विधायक करणजी देवतळे, पूर्व विधायक एवं बैंक संचालक सुदर्शन निमकर, पूर्व विधायक संजय धोटे, पूर्व विधायक कृष्णाजी गजभे, एवं भाजपा चंद्रपूर शहर अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टूवार आदि शामिल रहे।

साथ ही इस भव्य समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जीवतोडे ने मंच से नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ व शॉल से सत्कार कर अभिनंदन किया।

इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, महिला-पुरुष नागरिक उपस्थित थे। समूचा आयोजन भाजपा के संगठनात्मक सामर्थ्य व सहकारी क्षेत्र में प्रभावी पकड़ को दर्शाने वाला रहा।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News