घुग्घुस (चंद्रपुर) : मंगलवार, 10 जून 2025 को घुग्घुस में आयोजित बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट “रबरी बॉल के खुले सामने” का आज भव्य समापन हुआ। 2 नंबर क्रिकेट क्लब, घुग्घुस द्वारा आयोजित यह पांच दिवसीय टूर्नामेंट 5 जून को प्रारंभ हुआ था और बौद्ध विहार, बैरमबाबा रोड, अंसारी ले-आउट, घुग्घुस (त. जि. चंद्रपुर) में खेला गया।
विजेता टीमें:
प्रथम पुरस्कार: सानू 11 क्रिकेट टीम, घुग्घुस — ₹21,000/- (प्रायोजक: विवेक बोडे),
द्वितीय पुरस्कार: 2 नंबर क्रिकेट क्लब, घुग्घुस — ₹15,000/- (प्रायोजक: रोशन पचारे, जावेद सिद्दीकी, पवन आग़दारी),
तृतीय पुरस्कार: लोहारा क्रिकेट टीम, चंद्रपुर — ₹11,000/- (स्व. सागीर सिद्दीकी उर्फ टुनू भाई की स्मृति में).
इन पुरस्कारों का वितरण रोशन पचारे, गणेश कुटेमाटे, अमित बोरकर, इरशाद कुरेशी और अन्य कमिटी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
व्यक्तिगत पुरस्कार:
मैन ऑफ द मैच: आशीष अड्डुर (पुरस्कार वितरक: अमित बोरकर), मैन ऑफ द सीरीज: जाहिद शेख (पुरस्कार वितरक: इरशाद कुरेशी), बेस्ट बैट्समैन: बैट, मैन ऑफ द मैच उपहार: स्मार्ट वॉच, विजेता ट्रॉफी: “प्रणय मोबाइल शॉप” की ओर से प्रदान की गई विशेष ट्रॉफी.
उद्घाटन समारोह:
टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 जून को प्रातः 11 बजे हुआ, जिसमें मंच पर विवेक बोडे, शरीफ सिद्दीकी, गणेश उईके, अमित बोरकर, साहिल सैय्यद, प्रणयकुमार बंडी और इरशाद कुरेशी उपस्थित थे।
एंकरिंग की जिम्मेदारी साहिल सैय्यद ने सफलतापूर्वक निभाई।
समापन कार्यक्रम में गणेश उईके, कल्याण सोदारी, प्रशांत सारोकर, राजेश मोरपाका और प्रणयकुमार बंडी की विशेष उपस्थिति रही।
आयोजन समिति:
अध्यक्ष: प्रशांत अटेला, उपाध्यक्ष: रितेश जंगम, सचिव: राकेश आग़दारी, सह सचिव: अंगत दुर्गम, कोषाध्यक्ष: तुषार नगराले (किरण),
संयोजक मंडल:
इमरान कुरेशी, गुड्डू शेख, आशिष जंगम, अविनाश गोमासे, प्रणय कोंडावार, स्वप्निल जंगम, राहुल आगदारी सहित कई अन्य युवाओं ने सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के खेल कौशल का शानदार मंच बना, वहीं दर्शकों के लिए रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है।




