दिल्ली: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित सबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर मंगलवार को अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम जारी है।
दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है और शुरुआती जानकारी के अनुसार दो से तीन लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
दमकल कर्मियों ने इमारत को खाली कराने का काम शुरू कर दिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।




