राजनांदगांव : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.5 क्विंटल (243.54 किलो) गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना बोरतलाव क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रहे एक मालवाहक वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान सब्जी के कैरेट के नीचे छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने गांजे के साथ-साथ वाहन, चार मोबाइल फोन और कुल 41.64 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, यह गांजा तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




