Friday, January 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में बढ़ते अवैध कबाड़ गोदाम: दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा, नगर परिषद से कार्रवाई की मांग

चंद्रपुर जिले के घुग्घुस क्षेत्र में प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से संचालित कबाड़ के गोदामों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ये गोदाम न केवल शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं, बल्कि दुर्घटनाओं और आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं के खतरे को भी जन्म दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इन कबाड़ गोदामों में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है। ज्वलनशील वस्तुओं और बेतरतीब ढंग से जमा कबाड़ के कारण छोटे से चिंगारी से भी बड़ा हादसा हो सकता है। देश के अन्य हिस्सों में हो चुकीं ऐसी घटनाएं इस खतरे को और भी गंभीर बनाती हैं।

इन संभावित खतरों को देखते हुए, घुग्घुस नगर परिषद से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस विषय को गंभीरता से लेते हुए अवैध गोदामों की जांच प्रक्रिया शीघ्र शुरू करे। नगर परिषद को चाहिए कि वह ऐसे गोदामों की पहचान कर, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे और आवश्यक सुरक्षा मानकों को लागू करवाए।

स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इन गोदामों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। हालांकि कई लोग खुलकर बोलने से डर रहे हैं, लेकिन दबी जुबान में वे प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।

घुग्घुस क्षेत्र में अवैध कबाड़ गोदामों की बढ़ती संख्या प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है। समय रहते उचित कदम उठाए गए, तो बड़े हादसों को टाला जा सकता है। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे अब टाला नहीं जा सकता।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News