दिल्ली में आयोजित इटली-भारत व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी फोरम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दोनों देशों के बीच मजबूत होती साझेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि, “दुनिया के सामने मौजूद तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच, इटली और भारत की दोस्ती और हमारी साझेदारी की गहराई व मजबूती बहुत ही आश्वस्त करने वाली है।”
मंत्री गोयल ने इस फोरम को “बहुत ही सामयिक मंच” बताते हुए कहा कि यह भारत और इटली के लिए मिलकर काम करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शुरू की गई संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 के क्रियान्वयन के प्रति सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।
इस फोरम के माध्यम से दोनों देशों ने व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने की मंशा जताई है। कार्यक्रम में उद्योग जगत के कई प्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।




