Saturday, May 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

योगी आदित्यनाथ ने अबू आज़मी के बयान पर किया तीखा प्रहार, सपा से की कार्रवाई की मांग

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आज़मी द्वारा औरंगज़ेब को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बवाल मच गया है. हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन इस पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आज़मी के बयान पर कड़ा रुख अपनाते हुए समाजवादी पार्टी से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. योगी ने कहा, “उस व्यक्ति को पार्टी से निकालो और यूपी भेजो, हम उसका उपचार करेंगे. जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा पर गर्व करने के बजाय लज्जा महसूस करता है और औरंगज़ेब को अपना नायक मानता है, क्या उसे हमारे देश में रहने का अधिकार होना चाहिए?”

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया, “आप अपने विधायक पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं? आपने उसके बयान का खंडन क्यों नहीं किया?”

अबू आज़मी के बयान को लेकर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, जबकि सपा की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

हालांकि, बढ़ते विवाद को देखते हुए अबू आज़मी ने अपना बयान वापस ले लिया और सफाई दी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था. लेकिन योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद यह मामला और गरमाता दिख रहा है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News