Saturday, April 18, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस शहर में स्वच्छता के लिए कचरा गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए

कांग्रेस ने नगरपरिषद मुख्याधिकारी को सौंपा ज्ञापन

घुग्घुस: घुग्घुस शहर की जनसंख्या लगभग पचास हजार के करीब है और इसमें कुल 11 वार्ड हैं। शहर में नागरिकों के घरों से कचरा उठाने के लिए नगरपरिषद द्वारा कचरा गाड़ियाँ (घंटा गाड़ी) चलाई जाती हैं। लेकिन वर्तमान में नगरपरिषद के पास केवल 5 ही घंटा गाड़ियाँ उपलब्ध हैं, जिससे कई वार्डों में 7-8 दिनों तक कचरा गाड़ी नहीं पहुंच पाती। इस वजह से क्षेत्रों में कचरे का अंबार लग जाता है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राजु रेड्डी के नेतृत्व में नगरपरिषद के मुख्याधिकारी निलेश रांजनकर को ज्ञापन सौंपकर शहर में कचरा गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सैय्यद अनवर, जिला महासचिव अलीम शेख, जिला सचिव अजय उपाध्ये, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष रोशन दंतलवार, तालुका सचिव विशाल मादर, अनिरुद्ध आवले, इंटक जिला उपाध्यक्ष शहजाद शेख, रोहित डाकूर, एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष आकाश चिलका, नुरूल सिद्दीकी, बालकिशन कुलसंगे, दीपक पेंदोर, सुनील पाटील, कुमार रुद्रारप, दीपक कांबले, कपिल गोगला, अरविंद चहांदे, शहशाह शेख, आयुष आवले, अंकुश सपाटे, साहिल आवले, रंजीत राखुंडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

नगरपरिषद प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की गई है ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे और नागरिकों को असुविधा न हो।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News