Tension in two groups in the Mahala area of Nagpur, stress and arson stress
नागपुर: शहर के महाल इलाके में दो गुटों के बीच विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. उग्र भीड़ ने सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है.
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है, और प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
नितिन गडकरी ने की शांति बनाए रखने की अपील
लिंक पर क्लिक करें और वीडियो देखें.
https://www.facebook.com/share/v/15unxbxLqm/
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नागपुर के सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
“नागपुर हमेशा से शांति और सौहार्द के लिए जाना जाता है. जाति, पंथ और धर्म के नाम पर विवाद या झगड़े इस शहर की पहचान नहीं हैं. प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा, और सभी नागपुरवासियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए.”
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि जल्द से जल्द शहर में शांति बहाल हो सके.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरिकों से संयम बरतने की अपील की
लिंक पर क्लिक करें और वीडियो देखें.
https://www.facebook.com/share/v/15syXjDSad/
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की और नागरिकों से प्रशासन को पूरा सहयोग देने की अपील की.
“मैं लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हूं. नागपुर एक शांतिप्रिय शहर है, जहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देते हैं. यह हमारी परंपरा रही है. ऐसे समय में अफवाहों पर विश्वास न करें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें.”
उन्होंने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी.
पुलिस प्रशासन मुस्तैद, अफवाहों पर ध्यान न दें
पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है.
प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, और प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
लिंक पर क्लिक करें और वीडियो देखें.
https://www.facebook.com/share/p/1BYbqynHQc/




