घुग्घुस (चंद्रपुर) : सोमवार, 3 फरवरी 2025 को चंद्रपुर जिले के घुग्घुस-तड़ाली मार्ग पर महा… (भाटिया) कंपनी के पास सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में एक कार (MH 31 FX 6072) और एक बड़े वाहन के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे के तुरंत बाद युवक को चंद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि, जिस वाहन से यह टक्कर हुई, वह घटनास्थल से गायब बताया जा रहा है.
घटनास्थल पर दूसरी गाड़ी न दिखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक इस हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है.




