Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

नगर परिषद घुग्घुस में पहली बार हेलीकॉप्टर फ्लाई नक्शा तैयार, ऐतिहासिक कदम

घुग्घुस (चंद्रपुर): चंद्रपुर जिले के नगर परिषद घुग्घुस में शहरी स्थानिक स्वराज्य संस्था क्षेत्र के लिए पहली बार हेलीकॉप्टर फ्लाई नक्शा तैयार किया गया. यह योजना केंद्र सरकार के तहत नेशनल गॉस्पेशल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे ऑफ अर्बन हैबिटेशन के अंतर्गत संचालित की गई है.

42 राउंड्स और 2.50 घंटे में पूरा हुआ सर्वे

इस ऐतिहासिक कार्य के तहत हेलीकॉप्टर ने 07 फरवरी 2025 को कुल 42 राउंड्स पूरे किए, जिसमें 2.50 घंटे का समय लगा. यह भारत का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें हवाई सर्वेक्षण द्वारा नगर भूमि मापन किया गया है. इस तकनीक से डिजिटल रूप में संपूर्ण शहर का नक्शा उपलब्ध होगा, जिससे शहर के विकास, भूमि प्रबंधन और आपदा प्रबंधन में सहायता मिलेगी.

घुग्घुस का भविष्य बदलेगा

नगर परिषद घुग्घुस को पहले आपदाग्रस्त शहर के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब इस एडवांस मैपिंग तकनीक से शहर को नई दिशा मिलेगी. पहले घुग्घुस में सटीक भूमि मापन और नक्शे की सुविधा नहीं थी, जिससे कई समस्याएँ उत्पन्न होती थीं. अब इस डिजिटल मैपिंग के जरिए छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का जल्द निराकरण संभव होगा.

अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण अवसर पर नायब तहसीलदार चंद्रपुर मनीष धोटे और सचिन कांडाले, जितेंद्र गादेवार (नायब तहसीलदार, चंद्रपुर), विशाल वाद्य (मुख्याधिकारी), भूषण मोहिते (जिला अधीक्षक, भूमि अभिलेख, चंद्रपुर) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, नगर परिषद कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में विक्रम क्षीरसागर ने आभार प्रदर्शन किया.

यह ऐतिहासिक पहल घुग्घुस के भविष्य को एक नई दिशा देगी और इसे एक विकसित शहर बनाने की ओर अग्रसर करेगी.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News