Thursday, July 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

अवैध होर्डिंग दे रहे दुर्घटनाओं को निमंत्रण, प्रशासन कर रहा अनदेखी

घुग्घुस (चंद्रपुर) : नगर में अवैध होर्डिंग्स की भरमार ने दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा दिया है, लेकिन संबंधित विभागों—PWD, नगर परिषद, RTO, पुलिस और जनप्रतिनिधि—इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. मुख्य चौराहों, सड़कों और डिवाइडरों पर लगे दिशासूचक फलक तक इन अवैध बैनरों से ढक गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को ब्रेकर, मोड़, स्कूल, पेट्रोल पंप और अन्य महत्वपूर्ण संकेत दिखाई नहीं देते.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके.

चालान वसूली भी ढीली, राजस्व का नुकसान?

इतनी बड़ी संख्या में होर्डिंग लगे होने के बावजूद नगर परिषद द्वारा इनके चालान सही तरीके से नहीं वसूले जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि घुग्घुस में लगे होर्डिंग्स से वसूला गया राजस्व किसी एक कर्मचारी के वेतन के बराबर हो सकता है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते यह राशि बर्बाद हो रही है.

जनता की मांग है कि जल्द से जल्द इन अवैध होर्डिंग्स को हटाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके और नगर की व्यवस्था दुरुस्त हो.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News