Saturday, May 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

पटना में राहुल गांधी का बड़ा बयान: “देश की टॉप लीडरशिप में दलित, आदिवासी और पिछड़ों की भागीदारी बढ़ाना मेरा लक्ष्य”

पटना, बिहार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय और समान अवसरों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे भारत का सपना देखते हैं, जहां संस्थानों की लीडरशिप में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के लोग महत्वपूर्ण भूमिका में हों.

लिंक पर क्लिक करें और राहुल गांधी का वीडियो देखें.
https://x.com/INCIndia/status/1887069975321711068?t=0QTfw-4B8_R7Nh9oZfTaJw&s=19

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, “मैं वो दिन देखना चाहता हूं, जब हिंदुस्तान की शीर्ष संस्थाओं की लीडरशिप में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग हों. मैं वो दिन देखना चाहता हूं, जब देश की टॉप 10 कंपनियों के मालिक इन्हीं वर्गों से हों. मैं इस लक्ष्य को पाने के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा.”

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा आर्थिक और सामाजिक असमानता को खत्म करने के लिए मजबूत नीतियों की जरूरत है. राहुल गांधी ने न्याय योजना और जातिगत जनगणना को इस बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया.

सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने राहुल गांधी के इस बयान पर जोरदार समर्थन जताया.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News