करनाल : अमेरिका द्वारा हाल ही में निकाले गए 100 से अधिक भारतीय नागरिकों में हरियाणा के कई लोग शामिल हैं. करनाल के डीएसपी राजीव कुमार ने जानकारी दी कि इनमें से करीब सात लोग करनाल जिले के हैं. हालांकि, अब तक प्रशासन को इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.
डीएसपी राजीव कुमार ने कहा, “अगर हमें कोई शिकायत मिलती है, तो हम कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे. हम सभी नागरिकों को सलाह देते हैं कि विदेश यात्रा करने से पहले सत्यापित प्रक्रिया से गुजरें. अगर कोई अवैध माध्यमों से बाहर जाता है, तो उसे नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है.”
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कई भारतीय नागरिक अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और वहां सख्त आप्रवासन नियमों के चलते उन्हें वापस भेजा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों को विदेश जाने से पहले सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.
https://x.com/AHindinews/status/1887653237396021403?t=V8crAR1gza9fyqd4gmclpA&s=19




