घुग्घुस (चंद्रपुर) : जय बजरंग हनुमान मंदिर सेवा समिति, बहादे प्लॉट, वॉर्ड नंबर 2 में शिवसेना (शिंदे गुट) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिनांक 09 फरवरी 2025, रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) घुग्घुस शहर अध्यक्ष महेश डोंगे द्वारा भोजन दान का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे. इस दौरान कुणाल टेकम, अभिषेक मडावी, रोहित आवडे, नितेश टेकाम, संतोष वागमारे, महेश वागमरे, नरेश एटे, शैलेश गाडगे, क्रिश टेकाम, श्रीधर रेड्डी, बाबा धांडे, मंगेश बोबडे, संकेत कमतवार आदि शिवसैनिकों की उपस्थिति रही.
इसके साथ ही कुंबी समाज, घुग्घुस के सुधाकर बांदुरकर भी विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
भोजन दान के इस आयोजन में सामाजिक सेवा एवं एकता का संदेश दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया.




