नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देश का मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है. वह 19 फरवरी 2025 से इस पद का कार्यभार संभालेंगे.
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 की धारा 4 के तहत की गई है.
राष्ट्रपति ने इस नियुक्ति की घोषणा भारत गणराज्य के 76वें वर्ष में, 28 माघ 1946 शक संवत् को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली से की.




