दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आज सुबह 7 बजे से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है.
ईस्ट आज़ाद नगर के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोल सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, जिसके बाद वास्तविक मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई. चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच की गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए.
https://x.com/AHindinews/status/1886944796373344271?s=19
मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, और आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है.




