चंद्रपुर : घुग्घुस के आम नागरिकों के बीच चर्चा है कि सरकारी कार्यालयों के आसपास फैले अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों या समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. नागरिकों का मानना है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे से आम जनता को असुविधा होती है और सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है.
साथ ही, स्थानीय नागरिकों का यह भी सुझाव है कि जो लोग सरकारी जमीन की मांग कर रहे हैं और इसके पात्र हैं, उन्हें नियमानुसार जमीन का आवंटन किया जाए. इससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को भी नियंत्रित किया जा सकेगा.
स्थानीय प्रशासन से यह अपील की जा रही है कि वे इस मामले में त्वरित कार्रवाई करें और घुग्घुस को अतिक्रमण-मुक्त क्षेत्र बनाने में योगदान दें.
मुख्य पहल करें :
1. अतिक्रमण हटाने का अभियान :
नगर परिषद द्वारा क्षेत्र का सर्वेक्षण कर अतिक्रमण वाले स्थानों की पहचान की जाएं. अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाना चाहिए, और समय-सीमा के भीतर स्वेच्छा से जमीन खाली करने का अनुरोध किया जाना चाहिए. समय पर अतिक्रमण न हटाने की स्थिति में नगर परिषद सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाएं.
2. भूमि का उपयोग :
कागजों पर नगर परिषद के नाम दर्ज जमीन को पुनः कब्जे में लिया जाएं और इसे सामुदायिक उपयोग के लिए विकसित किया जाएं. प्राथमिकता के आधार पर इन स्थानों पर पार्क, सामुदायिक केंद्र, और सार्वजनिक अन्य सुविधाएं बनाई जाएं.
3. पारदर्शिता और जनसहभागिता :
नगर परिषद इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी गतिविधियों को सार्वजनिक करें. स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग और सुझाव आमंत्रित किए जाएं.
4. स्थायी समाधान :
अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एक सतर्कता समिति का गठन किया जाएगा, जो नियमित रूप से निगरानी करें.




